रामगढ़, सितम्बर 10 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड स्थित पोटमदगा पंचायत के गंधौनिया टोला में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरा मोहल्ला अंधेरे में था। ग्रामीणों की परेशानी सामने आते ही झामुमो रामगढ संयोजक मंडली प्रमुख बिनोद किस्कू के संज्ञान में मामला लाया गया और त्वरित पहल करते हुए 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराया गया। ट्रांसफार्मर का झामुमो दुलमी प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार भोगता ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। बिजली आपूर्ति बहाल होते ही ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी लौट आई। जनता की समस्या पर सिर्फ राजनीति नहीं, तत्काल समाधान हमारी कार्यशैली है। जहां जरूरत होगी, वहां काम होगा और जनता के हक की आवाज बुलंद होगी मौके पर बिजय मुंडा, कुलेशवर बेदिया, राजकिशोर बेदिया, प्रदीप बेदिया, मोहित म...