Ramgarh News: खेल युवाओं में अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : किशुन राम
रामगढ़, जुलाई 13 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि कुंदरूकलां के महथा बगीचा मैदान में रविवार को सुपर संडे के तहत एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुंदरूकलां पंचायत के मुखिया किशुन राम मुंडा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आपसी भाईचारे और आत्मविश्वास का विकास करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से नई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में एसके नगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रामगढ़ कॉलेज की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं रामगढ़ कॉलेज की टीम उपविजेता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.