Ramgarh News: खेलो इंडिया हॉस्टल चोरी मामले में दो-तीन संदिग्ध हिरासत में, सामान बरामद
रामगढ़, सितम्बर 3 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। खेलो इंडिया के तहत जिला मैदान परिसर में तैयार किए जा रहे खिलाड़ियों के हॉस्टल में चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में दो-तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला मैदान की बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य में शामिल एक मजदूर भी बताया जा रहा है। पुलिस को इनकी निशानदेही पर चोरी गए कुछ सामान बरामद करने में भी सफलता मिली है।गौरतलब है कि शनिवार को ढोल-नगाड़ों के साथ खिलाड़ियों के हॉस्टल का उद्घाटन किया गया था। इसके महज दो दिन बाद रविवार देर रात चोर हॉस्टल में घुस गए और वहां रखे फ्रिज, कूलर, गद्दा सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। हॉस्टल को खेलो इंडिया के तहत जिले के 50 तैराकी खिलाड़ियों के रहने के लिए तैयार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.