Ramgarh News: खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, चार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए
रामगढ़, अक्टूबर 27 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। खाद्य सुरक्षा विभाग, रामगढ़ की टीम ने बाजार समिति एवं आसपास के क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच करते हुए चार खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए।जांच अभियान के दौरान गायत्री भंडार से सूजी, शुभम ट्रेडिंग से एमडीएच गरम मसाला तथा मंगी ट्रेडर्स से मयूर हल्दी पाउडर और मयूर मिर्च पाउडर के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य जांच प्रयोगशाला, रांची भेजा गया है। टीम ने प्रतिष्ठानों के आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की।खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने, दुकानों और भंडारण स्थलों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा एक्सपायर्ड एवं प्रतिबंधित खाद्य सामग्री की बिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.