Ramgarh News: खाई में गिरे अनियंत्रित ट्रेलर के चालक-उपचालक की मौत पर प्राथमिकी दर्ज
रामगढ़, सितम्बर 10 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। ललकी घाटी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरे ट्रेलर के चालक और उपचालक की मौत के मामले में रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक उपचालक विनोद यादव के पिता राजाराम यादव के आवेदन पर मामला दर्ज किया है। प्राथमिकी के अनुसार ट्रेलर संख्या डब्ल्यूबी 37 एल 7826 चाईबासा से सरिया लेकर गोरखपुर जा रहा था। 7 सितंबर की रात ललकी घाटी में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में ट्रेलर में दबने से उपचालक विनोद यादव 42 वर्ष और चालक प्रभुनाथ बैठा 37 वर्ष की मौत हो गई। दोनों गोपालगंज बिहार के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों शवों को घटनास्थल से बरामद कर सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.