रामगढ़, सितम्बर 28 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। चैनगड़ा स्थित जन वितरण प्रणाली की दुकान में खराब चावल मिलने और कार्डधारियों का राशन लेने से इंकार करने के मामले की जांच सोमवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) निशा सिंह ने की। डीएसओ ने पीडीएस दुकान पहुंचकर दुकानदार द्वारिका महतो से पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद खराब चावल से भरे बोरे से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। डीएसओ निशा सिंह ने कहा कि बोरे में मौजूद चावल की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मामले से संबंधित अन्य बिंदुओं की भी जानकारी ली। जांच के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) भी मौजूद थे। गौरतलब है कि सितंबर माह के राशन के तहत वितरण के लिए पहुंचे चावल की गुणवत्ता ...