रामगढ़, अक्टूबर 6 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सयाल के उत्तरी पंचायत में 30 लाख की लागत से 2 आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण होगा। जिसका शिलान्यास मंगलवार को बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने किया। इसमें एक केंद्र अम्बाजीत कॉलोनी और दूसरा आजाद रोड में बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में स्थानीय बच्चों को बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था और पोषण का ख्याल रखना है। मौके पर विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि नन्हें बच्चों का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित पोषण और सुरक्षित आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों और कामकाजी माताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए डीएमएफटी समेत विभिन्न मदों से जनहित की योजनाओं को धरातल पर...