Ramgarh News: क्राइम कंट्रोल को लेकर एसडीपीओ ने पतरातू अंचल क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक
रामगढ़, जुलाई 8 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। क्राइम कंट्रोल को लेकर बुधवार को पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने अंचल क्षेत्र के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कांडों का अनुसंधान करने, लंबित कांडों का निष्पादन करने, आपराधिक गिरोह के खिलाफ छापेमारी करने, गस्ती में तेजी लाने आदि पर बल दिया। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, भदानी नगर ओपी प्रभारी अख्तर अली सहित अंचल क्षेत्र के कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.