रामगढ़, जुलाई 9 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कोयलांचल क्षेत्र में युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। भुरकुंडा, भदानीनगर, रिवर साइड, चैनगड़ा, सीसीएल सौंदा, सेंट्रल सौंदा, सौंदा डी, दत्तो, सौंदा बस्ती, लपंगा समेत आसपास के सभी बूथों पर बीएलओ और वॉलंटियर निर्धारित प्रक्रिया को समय पर पूरा करने में जुटे हैं। अधिकारियों के निर्देश पर मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा होने के बाद संबंधित लोगों के बीच प्रपत्र उपलब्ध कराने का कार्य भी समाप्त हो चुका है। अब बीएलओ घर-घर और निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर भरे हुए फॉर्म जमा कर रहे हैं तथा उनका ऑनलाइन डेटा इंट्री का कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: पतरातू रेलवे स्टीम कॉलोनी में भरे गए एसआईआर फॉर्म लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस...