Ramgarh News: कोयलांचल में फैल रहा नशे का कारोबार, मौत के सौदागर लील रहे जिंदगियां
रामगढ़, अगस्त 2 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल कुजू व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों नशे का अवैध कारोबार तेजी से पैर पसार रहा है। नशे के सौदागर युवाओं और मेहनतकश मजदूरों को अपना आसान निशाना बनाकर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि गांव-गांव और बस्ती-बस्ती में नशीले पदार्थों की उपलब्धता ने अभिभावकों और सामाजिक संगठनों की चिंता बढ़ा दी है। कोयलांचल कुजू क्षेत्र में गांजा, अवैध शराब के साथ ही डोडा के ट्रक से भरे खेप के पकड़े जाने से इसके क्षेत्र में पांव पसारने को बल मिला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.