रामगढ़, सितम्बर 25 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल कुजू क्षेत्र में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं  अनंत भगवान विष्णु का पूजन पूरे श्रद्धा भाव के साथ किया। इस दौरान लोगों ने अनंत चतुर्दशी को लेकर विद्वान पंडितों से कथा श्रवण किया। बाद में चरणामृत ग्रहण कर स्वयं को धन्य किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कुजू स्थित नागकन्या मंदिर में पंडित विक्की पाठक ने अनंत भगवान का पूजन संपन्न कराया। इसमें सभी श्रद्धालुओं ने कथा को सुनने के बाद आरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया। वहीं तोपा परियोजना आवासीय कॉलोनी में संकटमोचन हनुमान मंदिर के पुजारी शशि भूषण त्रिवेदी ने पूजन संपन्न कराया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: श्रद्धा के साथ मनाई गई अनंत चतुर्दशी यहां श्रद्धालुओं में रीता कुमारी, संगीता, आकांक्षी पांडे...