रामगढ़, अक्टूबर 29 -- कोइहारा जंगल में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीण चिंतित Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि । चितरपुर प्रखंड के कोईहारा क्षेत्र स्थित कोइहारा के जंगल में हाथियों के झुंड ने डेरा जमा रखा है। इससे आसपास के गांवों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। हाथियों के झुंड की मौजूदगी की सूचना से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों को अपनी जान-माल के साथ-साथ खेतों में लगी फसलों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। वर्तमान समय में खेतों में धान की फसल तैयार हो रही है। ऐसे में यदि हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर खेतों की ओर बढ़ता है, तो फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। ग्रामीणों को इस बात की भी चिंता है कि हाथियों के अचानक गांवों की ओर आने से किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो जाए। ग्रामीणों ने वन विभाग से ह...