रामगढ़, जुलाई 17 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कैथा स्थित श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर में रथ द्वितीया के पावन अवसर पर गुरुवार को आयोजित भव्य रथयात्रा महोत्सव श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम बन गया। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में उमड़ पड़े। पूरे दिन मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र जय जगन्नाथ के गगनभेदी जयघोष से गुंजायमान रहा। प्रातःकाल मंदिर के मुख्य पुजारी बीएन चटर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कर मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले। भक्तों ने महाप्रभु के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की। रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर मंदिर समिति की ओर...