Ramgarh News: कैथा गोबरदरहा फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने दो लोगों को रौंदा, एक की मौत
रामगढ़, अक्टूबर 21 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। कैथा गोबरदरहा फोरलेन पर बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों मजदूर वर्ग के लोग हैं। फिलहाल मृतक और घायल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने और दोनों की पहचान करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.