रामगढ़, जुलाई 30 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के कैथा स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलराम, माता सुभद्रा की विशेष पूजा-अर्चना, भोग वितरण और भव्य कीर्तन-संगीत का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का विशेष पूजन प्रारंभ हुआ। इसके तहत भगवान का आकर्षक पुष्प श्रृंगार किया गया। मौसमी फल, मिष्ठान और विभिन्न प्रकार के नैवेद्य अर्पित किए गए। दोपहर में भगवान को पारंपरिक खीर और खिचड़ी का महाभोग लगाया गया। जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।इस दौरान बतौर यजमान के रूप में दिनेश पोद्दार और उनके परिवार के लोगों ने पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- कटघर पर रामगंगा की महाआरती की जबकि, बतौर आचार्य मंदिर के पुजारी...