रामगढ़, सितम्बर 18 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। शिल्प, कला, विज्ञान और तकनीक के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की पूजा गुरुवार को केदला कोयलांचल में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर परेज परियोजना, झारखंड परियोजना, केदला वाशरी, केदला उत्खनन और केदला भू-गर्भ परियोजना, केदला नगर, चोपड़ा मोड़, हाउसिंग मोड़ सहित कई अन्य विभागों और नीजि प्रतिष्ठानों में भी विश्वकर्मा पूजा मनाया गया। केदला में आकर्षण का केंद्र रहा सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना का पंडाल। यहां मजदूरों के उपर मायाबी राक्षस का प्रकोप से बचाने के लिए और उसे मारने के लिए भगवान विश्वकर्मा का आगमन की आकर्षक झांकी का निर्माण कुजू से आए मुर्तिकार पुनेश्वर सिंह और इनके टिम के सुरेंद्र कुमार, राजदीप सिंह, संजय, रंजीत और सोनू ने किया। यह भी पढ़ें- Gaya News: घर से लेकर गैराजों व कारखानो...