रामगढ़, अक्टूबर 12 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। शरद नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को केदला कोयलांचल के सभी पूजा पंडालों सहित आस पास के घरों में लोगों ने मां के द्वितीय स्वरुप मां ब्रह्राचारिणी की पूजा अर्चना विधिवत रुप से किया। वहीं लइयो चौक, इचाकडीह तीन नंबर, कलाली मोड़, बसंतपुर और केदला नगर पंडाल में पुरोहितों ने माता के भक्तों को पूजा अर्चना पूरे विधि विधान के साथ कराया। मौके पर लइयो पंडाल के आचार्य कमलाकांत पांडेय ने कहा कि मां का यह स्वरुप भक्तों को अनंत फल देने वाला है। इनकी उपासना से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की वृद्धि होती है। देवी का यह रुप पूर्ण ज्योतिर्मय और अत्यंत भव्य है। यह भी पढ़ें- Dumka News: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा-अर्चना इनके दाएं हाथ में जप की माला और बाएं हाथ में कमंडल धारण किये हुए हैं...