Ramgarh News: केदला में प्रथम दिन माता शैलपुत्री की हुई पूजा
रामगढ़, अक्टूबर 11 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। केदला में रविवार को देवी दुर्गा के नौ रुपों में पहले स्वरुप में जानी जाने वाली माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। माता शैलपुत्री नौ देवीयों मे प्रथम पूज्या हैं। नवरात्र-पूजन में प्रथम दिवस इन्हीं की पूजा और उपासना की जाती है। इनकी पूजा करने से घर मे सुख शांति और आरोग्यता की प्राप्ति होती हैं। मां को सफेद फुल, फल, चंदन, वस्त्र, निवेदित करने मात्र से अविवाहित कन्याओ को वांछित वर की प्राप्ति हो जाती है। पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रुप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। वहीं दूसरे दिन सोमवार को केदला कोयलांचल के सभी पूजा पंडालों सहित आस पास के घरों में लोग मां के द्वितीय स्वरुप ब्रह्राचारिणी की पूजा अर्चना विधिवत रुप से करेंगे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: नवरात्र : ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.