रामगढ़, सितम्बर 26 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। सांसद खेल महोत्सव के तहत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नमो फुटबॉल टुर्नामेंट 2026 का आगाज शनिवार को भाजपा घाटो मंडल के केदला नगर फुटबॉल ग्राउंड में हुआ। जिसका उदघाटन सांसद प्रतिनिधि शंकर करमाली और मंडल अध्यक्ष गोबिंद रजवार ने खिलाडियों के बीच जर्सी वितरण और फुटबॉल को किक मार कर किया। मौके पर शंकर करमाली ने कहा कि जीवन में फीट रहेंगे तभी हिट रहेंगे। आज कल के युवा मोबाइल और लैपटॉप में गेम खेल रहे हैं जो गलत है। प्रतियोगिता में कुल 50 टीम भाग ले रही है। प्रतियोगिता के विजेता टीम को 25 हजार रुपए नगद और एक बड़ा कप तथा उप विजेता टीम को 15 हजार रुपए नगद और छोटा कप पुरस्कार के रुप में दिया जाएगा। मौके पर मुख्य रुप से सोनाराम मांझी, उमाकांत सिंह, मंटू शाही, मुकेश रजवार, सुनील करमाली आदि...