रामगढ़, अक्टूबर 25 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू लोहागेट फोरलेन सड़क पर रविवार की देर शाम सात बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान हेसालोंग निवासी 24 वर्षीय बंटी भुइयां पिता मैनेजर भुइयां था। वहीं 25 वर्षीय प्रमोद भुइयां पिता गोविंद भुइयां हेसालोंग निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक बाइक से फोरलेन से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी सीबीजेड बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान वहां सड़क पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हुई। सूचना मिलते ही कुजू ओपी एसआई अरविंद कुमार सिंह, पुअनि आशीष गौतम व ओमकार पाल समेत कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर आवागमन सुचारू कराया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया...