Ramgarh News: कुजू में रक्तदान शिविर का आयोजन
रामगढ़, अक्टूबर 22 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल कुजू क्षेत्रीय प्रबंधन ने गुरुवार को पारिजात रेस्ट हाउस में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में कुजू क्षेत्र के विभिन्न परियोजना से आए अधिकारी, कर्मचारी, महिला कर्मी समेत अन्य लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में 200 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान करते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरित किया। शिविर में रोटरी क्लब रामगढ़, सदर अस्पताल रामगढ़ और गांधीनगर अस्पताल की चिकित्सा टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान माइंस रेस्क्यू रामगढ़ की ओर से लोगों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर जीएम ऑपरेशन अरविंद कुमार शर्मा, करमा पीओ रामेश्वर मुंडा, तोपा पीओ सुशील कुमार सिंह, एरिया मेडिकल ऑफिसर डॉ मीनू पांडियन, श्रमिक प्रतिनिधि, अधिकारी व क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.