रामगढ़, अक्टूबर 22 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि।  कुजू के फरार गैंगस्टर की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में लातेहार पुलिस की टीम ने पुरन सिंह की अगुवाई में कुजू ट्रांसपोर्टनगर पहुंचकर फरार आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर राहुल दुबे व उसके सहयोगी राज विश्वकर्मा लातेहार जिले के संबंधित मामले में आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे हैं। न्यायालय के आदेश के आलोक में लातेहार पुलिस की टीम कुजू पहुंची और आरोपितों के घर कुजू ट्रांसपोर्टनगर स्थित आवास पर इश्तेहार चस्पा किया। इसके माध्यम से आरोपितों को निर्धारित समय के भीतर न्यायालय अथवा संबंधित पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का संदेश दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को फरार आर...