रामगढ़, अगस्त 29 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि।  कुजू नया बाजार स्थित रेलवे स्टेशन रोड के पास शिवाक्षी नेचुरलस ड्राई फ्रूट्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया गया। कुजू ओपी के अनि प्रदीप कुमार रजक ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। मौके पर प्रतिष्ठान संचालक को बधाई दी। इससे पूर्व पंडित आचार्य राकेश कुमार पांडेय ने प्रतिष्ठान संचालक शिव अवतार सिंह शिवम के हाथों विधिवत पूजन संपन्न कराया। प्रतिष्ठान संचालक शिव अवतार सिंह शिवम ने बताया कि यहां मखाना, काजू, पिस्ता, बादाम, किशमिश, अखरोट आदि ड्राई फ्रूट्स के कई वैरायटी उपलब्ध है। जहां विभिन्न प्रकार के फ्लेवरों में लोगों के टेस्ट अनुसार रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स उचित मूल्य पर उपलब्ध है। मौके पर काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...