रामगढ़, अगस्त 10 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू मेन रोड स्थित ब्यूटी पार्लर प्रांगण में रविवार की रात में कृष्ण पक्ष के कामिका एकादशी पर श्री खाटू वाले श्याम प्रभु के भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इसका आयोजन श्री श्याम परिवार कुजू ने किया। बलिहारी बलिहारी बाबा का भावपूर्ण कीर्तन है ताली श्री श्याम प्रभु के भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान पंडित विक्की पांडेय, रवि पांडेय ने यजमान बने कुणाल केशरी के हाथों पूजन संपन्न कराया। श्री श्याम प्रभु के फूलों से सजे दरबार में पूजन के बाद ज्योत जलाया गया। साथ ही प्रसाद का भोग लगाया गया। वहीं हवन के बाद आरती संपन्न कराया गया। यह भी पढ़ें- Amroha News: कामिका एकादशी पर खाटू श्याम की ज्योति की प्रज्ज्वलित बाद में कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने बाबा के श्री चरणों में मत्था टेका। ब...