रामगढ़, अगस्त 20 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि।कुजू मुरपा स्थित मध्य विद्यालय परिसर में बुधवार को मांडू प्रखंड से प्रदत्त थाली व ग्लास का वितरण विद्यालय के बच्चों के बीच किया गया। वितरण समारोह में कुजू पूर्वी पंचायत मुखिया ललिता देवी, विद्यालय अध्यक्ष गीता देवी, पूर्व मुखिया अशोक कुमार व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने इस पहल के लिए प्रखंड प्रशासन का आभार जताया। मुखिया ललिता देवी ने कहा कि बच्चों को थाली व ग्लास मिलने से बच्चों को भोजन करने में सुविधा होगी। उन्होंने बच्चों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान देते हुए मन लगाकर पढ़ाने को प्रेरित किया। मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी, शिक्षक दिनेश प्रसाद साहू, सुनीता कुमारी व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थी।फोटो यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: मध्य विद्यालय पेटो के ...