रामगढ़, जुलाई 13 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ट्रांसपोर्ट नगर के पास कोसमांडू स्थित बालेश्वर साव के आवास से कुजू ओपी पुलिस ने सोमवार को एक युवक का सड़ा गला शव बरामद किया है।  शव की पहचान करीब 28 वर्षीय  सुनील साव पिता बालेश्वर साव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेजा है। बताया गया है कि कोसमांडू कुजू स्थित बालेश्वर साव के आवास से निकलती सड़ांध की बदबू की सूचना मिलने पर स्थानीय कुजू ओपी पुलिस ने घर के दरवाजा को खोला। वहां बालेश्वर साव का पुत्र अचेतावस्था में अर्धनग्न पड़ा था। वह मानसिक रूप से बीमार था। मौके पर उसके माता पिता व पत्नी सभी बाहर गए थे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि उसकी मौत कई दिनों पूर्व हुई है। इसी कारण शव से बदबू उठने लगी थी। कुजू ओपी पुलिस हरेक पहलू पर जांच करने में जुटी है। स...