रामगढ़, अक्टूबर 24 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि।  कुजू स्थित श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में फर्नेस (भट्ठी) ब्लास्ट होने से चार मजदूर घायल हो गए। इनमें एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना शनिवार को देर शाम करीब साढ़े सात बजे की है। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। ऐसी सूचना मिली है कि सहकर्मियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने को लेकर कर्मियों ने हंगामा किया। इसके बाद आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें एक मजदूर की हालत गंभीर बताई गई है। जबकि तीन अन्य मामूली रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, हादसे के कारणों और घायलों की वर्तमान स्थिति को लेकर प्रबंधन के लोग विस्तृत जानकारी देने सामने नहीं आ रहे। घायल सभी मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि प्लांट में उत्पादन कार्य के दौरान फर्...