Ramgarh News: कुजू के नए जीएम का यूसीडब्ल्यूयू ने किया स्वागत
रामगढ़, नवम्बर 2 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल कुजू क्षेत्र के नवपदस्थापित जीएम फूल झा का सोमवार को यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन ने स्वागत किया। यूनियन के लोगों ने जीएम को उनके कार्यालय कक्ष में भेंट कर बुके देकर स्वागत किया। साथ ही कुजू क्षेत्र को कुशल नेतृत्व प्रदान कर सीसीएल में अब्बल बनाने की कामना की गई। स्वागत करने वाले में यूनियन के क्षेत्रीय सचिव पंकज सिंह, जीएम यूनिट सचिव आलोक कुमार चौबे, सारूबेड़ा परियोजना सचिव सराफत हुसैन, परियोजना अध्यक्ष निर्मल प्रजापति समेत अन्य कई शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: कुजू के नवपदस्थापित जीएम ने करमा खदान का लिया जायजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.