रामगढ़, अक्टूबर 10 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या-07 के वार्ड पार्षद अविनाश उपाध्याय ने अशोक सिनेमा स्थित महुआगन क्षेत्र में पिछले दिनों हुई चोरी की घटना के संबंध में कुजू ओ.पी. थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। वार्ड पार्षद ने थाना प्रभारी को अवगत कराया कि पिछले दिनों हुई चोरी की घटनाओं में जो भी लोग संलिप्त हैं, उनकी पहचान कर उनके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस पर थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि चोरी की घटनाओं में जो भी लोग संलिप्त पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, महुआगन एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्ती और रात्रि पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाय...