Ramgarh News: कुजू ओपी पुलिस ने चोरी गया बाइक किया बरामद
रामगढ़, जुलाई 9 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी पुलिस ने गुरुवार को एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान चोरी का एक बाइक बरामद किया है। यह अभियान कुजू ओपी के पुअनि अभियान कुमार के नेतृत्व में सीसीएल कुजू क्षेत्र के जीएम कार्यालय के पास चलाया गया। इसी दौरान हीरो पैशन प्रो बाइक संख्या जेएच0बी 7488 को बरामद किया गया। साथ चोरी के बाइक के साथ दिपक राम पिता स्वर्गीय रतन राम, वर्तमान पता जोगियागढ़ा ऋषि धर्मकांटा भरेचनगर सांडी, थाना माण्डू कुजू स्थाई पता केदला 03 नं थाना माण्डू वेस्ट बोकारो जिला रामगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उक्त बाइक रांचीरोड स्थित सिद्धि विनायक होटल के बाहर से 8 जुलाई को चोरी हुई थी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: धनबाद से चोरी नौ बाइक बरामद, सरगना गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.