रामगढ़, सितम्बर 27 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। किसान रैयत संघर्ष समिति ने रविवार को रामगढ़ स्पंज आयरन फैक्ट्री होसिर प्रबंधन को 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा है। जिसमें रामगढ़ स्पंज आयरन फैक्ट्री होसिर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ईएसपी लगाने, होसिर गांव के विस्थापित रैयतों को 75 प्रतिशत रोजगार देने, फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों को उचित मजदूरी देने, फैक्ट्री का गंदा पानी निकासी को रोकने और फैक्ट्री से हटाए गए सभी रैयत विस्थापितों को फिर से नौकरी में रखे जाने की मांग शामिल है। साथ ही समिति ने 7 दिन के अंदर मांग पत्र में दिए गए समस्या का समधान नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दिया है। फैक्ट्री प्रबंधन को मांग पत्र सौपने में समिति के श्रीनाथ महतो, दिनेश्वर महतो, दीपक महतो, धनेश्वर महतो, सुधीर महतो, सुभाष महतो, निरंजन महतो, शकर...