रामगढ़, जुलाई 17 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि यह भी पढ़ें- Ramgarh News: कैथा में रथ द्वितीया पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जय जगन्नाथ के जयघोष से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्ररथ यात्रा का पावन अवसर शहर के शिवाजी रोड स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी-राधा रानी किला मंदिर में गुरुवार को रथ यात्रा के पावन अवसर पर बांके बिहारी-राधा रानी का वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुग्धाभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चना किया गया। मंदिर के प्रधान पुजारी एवं ज्योतिषाचार्य पंडित गोविंद बल्लभ शर्मा ने रुद्री पाठ के साथ बांके बिहारी-राधा रानी का अभिषेक संपन्न कराया। इसके उपरांत विग्रहों का पवित्र स्नान कराकर उन्हें आकर्षक एवं मनोहारी वस्त्र धारण कराए गए तथा भव्य श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवा...