रामगढ़, अक्टूबर 11 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को रामगढ़ शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, मेन रोड स्थित माता विघ्ननेश्वरी देवी मंदिर, गोलपार स्थित माता अन्नपूर्णा देवी मंदिर, महामाया मायाटूंगरी देवी मंदिर और बजारी देवी मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर स्थित माता दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कर नौ दिवसीय नवरात्र अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में पुजारी पंडित लीलाधर शर्मा ने नवरात्र पूजन के यजमान मोहित धमीजा और उनकी पत्नी चांदनी धमीजा से कलश स्थापना कराई। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नवरात्र अनुष्ठान शुरू ...