रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि कर्णधार सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था, रामगढ़ ने रविवार को अपना 11वां स्थापना दिवस छतर मांडू स्थित वृद्धाश्रम में सेवा, सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मनाया। इस अवसर पर संस्था ने सेवा कार्यों के साथ पौधरोपण अभियान भी चलाया। कार्यक्रम के तहत माँ के नाम एक पेड़ अभियान के अंतर्गत 35 इच्छुक माताओं के नाम पर 35 पौधे लगाए गए।

पौधरोपण अभियान इस पहल का उद्देश्य मातृत्व का सम्मान करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इस दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। संस्था के सदस्यों ने उनके साथ समय बिताकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग, रामगढ़ की इंदु प्रभा खलखो अपरिहार्य कारण...