रामगढ़, अगस्त 20 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। स्पोर्ट्स कराटे डु ऑर्गेनाइजेशन इंडिया की ओर से कराटे ग्रेडिंग टेस्ट का आयोजन होली क्रोस स्कूल में किया गया। जिसमें स्ट्रीम मार्शल आर्ट्स के सेक्रेट्री संजय रजवार ने कलर बेल्ट का टेस्ट लिया। येल्लो बेल्ट से लेकर ब्राउन बेल्ट तक बच्चों ने कड़ी मेहनत के साथ अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाया। मुख्य अतिथि टेसी थदाथिल और स्कूल प्रिंसिपल डॉ एसआर सेलिना एस बेक ने स्पोर्ट्स को लेकर बच्चों को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए कराटे की कला सीखना जरूरी है। मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रुप में तपोवन पब्लिक स्कूल के संचालक रिजवान अंसारी, पीटी शिक्षक पौलुस भीहन, जूलियट मेम, शिवा कुमार, पियूष कुमार आदि लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...