Ramgarh News: करवा चौथ पर भक्ति में रंगा रामगढ़, 251 महिलाओं ने की अखंड सुहाग की प्रार्थना
रामगढ़, अक्टूबर 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि पति की लंबी आयु और अखंड सुहाग की कामना को लेकर करवा चौथ के अवसर पर रामगढ़ के झंडा चौक स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर परिसर में गुरुवार, की संध्या श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां रामगढ़ शहर सहित आसपास के क्षेत्रों की 251 सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर करवा चौथ की व्रत कथा सुनी। पंजाबी हिन्दू बिरादरी की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। करवा चौथ व्रतधारी महिलाओं के लिए पंजाबी हिन्दू बिरादरी ने मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था की थी। इस दौरान पंजाबी समुदाय के साथ-साथ अन्य समाज की महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में पूजा की थाली लेकर पहुंचीं महिलाओं ने मां करवा की पूजा-अर्चना की। मंदिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.