रामगढ़, सितम्बर 22 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। करमा पर्व के अवसर पर केदला मध्य पंचायत के विभिन्न टोला एवं गांवों में जरूरतमंद परिवारों के बीच वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी एवं मुखिया प्रतिनिधि सह झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंतोष सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों के बीच धोती, साड़ी, गंजी एवं गमछा का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद ग्रामीणों को करमा पर्व की शुभकामनाएं दी गईं और उन्हें वस्त्र उपलब्ध कराए गए। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा एवं ग्रामीण मौजूद थे। वस्त्र मिलने पर जरूरतमंद परिवारों ने मुखिया पूजा कुमारी और मंतोष सिंह के प्रति आभार जताया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कर्रा में 22 गांवों के ग्...