रामगढ़, अगस्त 21 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल करमा परियोजना के आउटसोर्सिंग कंपनी में स्थानीय लोगो के नियोजन को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को एक ज्ञापन परियोजना पदाधिकारी को दिया है। ग्रामीण दिनेश महतो के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आउटसोर्सिंग कंपनी मैसर्स जय अंबे इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को आबंटित उत्खनन परिवहन कार्यों में स्थानीय लोगों के बजाय बाहर के लोगों को रखा जा रहा है। इससे सुगिया मौजा के ग्रामीणों का हक मारी हो रहा है।

ग्रामीणों की शिकायत उत्खनन कार्य में स्थानीय लोगों के रोजगार एवं समुचित नियोजन इत्यादि से वंचित कर कंपनी बाहरी एवं गैर उत्खनन प्रभावित क्षेत्र के लोगों को प्राथमिकता दे रही है। कंपनी में बोलेरो, जेसीबी हाईवा, लोडर, एक्जावेटर, डोजर आदि मशीत के कार्य में भी गैर उत्खनन क्षेत्र के लोगों के मशीनों ...