Ramgarh News: कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का शव
रामगढ़, अगस्त 24 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के मरार इंदिरा नगर निवासी कृष्णा दास के पुत्र अनिल कुमार दास ने रविवार की रात अपने कमरे में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की लिखित सूचना रामगढ़ थाना को दी है। आवेदन में कृष्णा दास ने बताया कि उनका पुत्र रात में अपने कमरे में सो रहा था। रात करीब दो बजे उनकी पुत्री शौच के लिए उठी तो उसने अनिल कुमार को कमरे में पंखे से लटका देखा।इसके बाद उसने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अनिल को नीचे उतारा। परिजनों के अनुसार अनिल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अवसाद से पीड़ित था। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया। वहीं रामगढ़ थाना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.