रामगढ़, सितम्बर 26 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी क्षेत्र के छोटकी डुंडी पंचायत के ग्राम कपरफुटवा में लगातार हो रही बारिश के बीच खपरैल मिट्टी का मकान गिर गया। इससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना शुक्रवार शाम की है। बताया गया है कि सीसीएल से सेवानिवृत्त बलदेव साव अपने पक्के के मकान में सपरिवार रहते थे। वहीं बगल में उनका पुराना खपरैल मिट्टी का मकान अवस्थित है। क्षेत्र में लगातार होती बारिश से उक्त मकान जर्जर स्थिति में होने के कारण एकाएक ध्वस्त हो गया। घटना के समय वहां किसीके न होने के कारण जानमाल की क्षति नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में रूक रूक कर लगातार बारिश हो रही है। यह भी पढ़ें- Orai News: बारिश से गिरा कच्चा मकान, बाल-बाल बचे लोग इससे जहां मिट्टी का खपरैल कच्चा मकान पर आफत आ गया है। वहीं बारिश क...