रामगढ़, अक्टूबर 16 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। किड्स वर्ल्ड स्कूल में दुर्गा पूजा के अवसर पर शुक्रवार, को कन्या पूजन और डांडिया महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरा विद्यालय भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल में सराबोर रहा। महोत्सव में बच्चे रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजकर विद्यालय पहुंचे। छोटी-छोटी बच्चियां मां दुर्गा के स्वरूप में नजर आईं, जबकि कुछ बच्चे भगवान श्रीराम और अन्य देवी-देवताओं की वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र बने रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से हुई। इसमें छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा-अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- Ara News: ज्ञान ज्योति : डांडिया और नवरात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम इसके बाद डा...