रामगढ़, अगस्त 26 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन भरोसा के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल फोन बरामदगी की कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर उनकी बरामदगी की गई। इसके बाद सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करते हुए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए। यह भी पढ़ें- Ghumla News: गुमला पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से बरामद किए 24 गुम मोबाइलपुलिस की सफलता पुलिस अध...