Ramgarh News: ऑटो चालकों ने श्रमदान कर चेक पोस्ट नंबर एक, रेलवे क्रॉसिंग मार्ग को बनाया आवागमन लायक
रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि प्रशासन की अनदेखी के बीच रजरप्पा के ऑटो चालकों ने श्रमदान से मानवता की मिसाल कायम की। चितरपुर सांडी से रजरप्पा प्रोजेक्ट जाने वाला चेक पोस्ट नंबर एक, रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पिछले कई महीनों से जर्जर पड़ा था। बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और धूल के कारण रोजाना हादसे हो रहे थे। बरसात में यह मार्ग पूरी तरह दलदल बन जाता था। स्कूली बच्चों से लेकर मरीजों की एंबुलेंस तक सभी को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता था। प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण मार्ग पर ध्यान नहीं दिया। मजबूर होकर क्षेत्र के छह कर्मठ ऑटोचालकों ने ठान लिया कि अगर सिस्टम नहीं जागेगा तो हम खुद जागेंगे और फिर शुरू हुआ सराहनीय श्रमदान का कार्य। संदीप पोद्दार, विजय साव, मो शाहिद, मनोवर खान, राजा कुमार और आकाश करमाली इन छह साथियों ने अपने रोजगार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.