रामगढ़, नवम्बर 2 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर ओपी के समीप फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार परीक्षार्थी मनीषा महतो (22 वर्ष) घायल हो गई। घटना सोमवार दोपहर तकरीबन 1 बजे की है। बोकारो जिला, कसमार प्रखंड के चैनपुर निवासी राजकुमार महतो अपनी पत्नी मनीषा महतो को सेमेस्टर-8 की परीक्षा दिलाने जेएम कॉलेज भुरकुंडा सेंटर जा रहा था। तभी लेन बदलने के पीछे से आ रही तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के बाद बाइक और ऑटो अनियंत्रित होकर दूसरे लेन पर जाकर पलट गए। हादसे में रामगढ़ महिला कॉलेज की छात्रा मनीषा महतो का सिर फट गया। वहीं ऑटो के पलटने से कई यात्रियों को भी चोट आई है। सूचना के बाद भदानीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायल मनीषा को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम ले जाया ग...