Ramgarh News: एससीएसटी ओबीसी को-ऑडिनेशन काउंसिल की बैठक
रामगढ़, अक्टूबर 5 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। एससीएसटी ओबीसी को-ऑडिनेशन काउंसिल की बैठक सोमवार को गिद्दी दोतल्ला में हुई। इसकी अध्यक्षता महादेव मांझी और संचालन धनेश महली ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि एससीएसटी ओबीसी को-ऑडिनेशन काउंसिल राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ राम और सदस्य रविन्द्र मिस्त्री रवि उपस्थित थे। बैठक में हजारीबाग और रामगढ़ जिला के सभी प्रखंड में एससीएसटी ओबीसी कॉउंसिल का विस्तार करने और जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की हो रहे शोषण के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नागेन्द्र पासवान, प्रेम पासवान, संजय राम, कैलाश गंझू, धनेश्वर गंझू, हरिलाल सोरेन, संतोष पहान, कालेश्वर बेदिया, बबलू उरांव, महेंद्र पासवान आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.