रामगढ़, अगस्त 31 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने सोमवार को यातायात थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की।एसपी ने जिले में यातायात व्यवस्था की स्थिति की जानकारी लेते हुए सड़क सुरक्षा, सुगम यातायात और प्रभावी प्रवर्तन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाने तथा आम लोगों के लिए सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। एसपी ने ...