Ramgarh News: एसआईआर की धीमी रफ्तार पर आयुक्त नाराज, समय पर काम पूरा करने की हिदायत
रामगढ़, अक्टूबर 10 -- Ramgarh News: मांडू।निज प्रतिनिधि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में धीमी प्रगति को लेकर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शनिवार को मांडू में नाराजगी जताई। उन्होंने आदर्श गांव गरगाली स्थित बूथ संख्या 207 और 208 का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। दोनों बूथों पर क्रमशः 600 और 490 मतदाता पंजीकृत हैं।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मतदाताओं और बूथ स्तरीय पदाधिकारियों से बातचीत कर कार्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मांडू प्रखंड के कुल 231 बूथों में से 172 बूथों पर आंकड़े अपलोड करने की धीमी गति पर चिंता जताई। अंचल अधिकारी के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आपसी समन्वय बनाकर काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: एसआईआर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.