रामगढ़, जुलाई 22 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बुधवार को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ और बीएलए-2 की तीसरी एवं अंतिम बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Godda News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बूथों पर हुई बैठकबैठक की समीक्षा और चर्चा बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई तथा लंबित दावों और आपत्तियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए समयबद्ध निष्पादन पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान मतदान केंद्रवार नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मतदाता सूची में त्रुटियों के सुधार, स्थानांतरण, मृत एवं दोहरी प्रविष्टियों वाले मतदाताओं के संबंध में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। बीएलओ और बीएलए-2 के बीच आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान कर मतदाता सूची को अधिक श...