Ramgarh News: एफआईआर से अंतिम प्रतिवेदन तक हर कांड की निगरानी करेगा प्रिज्म
रामगढ़, अगस्त 20 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। लंबित कांडों के समयबद्ध निष्पादन, अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार और पुलिस पदाधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए रामगढ़ पुलिस ने नई डिजिटल पहल प्रिज्म शुरू की है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर इस पहल की जानकारी दी। इस दौरान पतरातू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधेश्याम शर्मा, रामगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक रंजन और मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा मौजूद थे। पुलिस रिव्यू ऑफ इन्वेस्टिगेशन स्टेटस एंड मॉनिटरिंग के माध्यम से किसी आपराधिक कांड में प्राथमिकी दर्ज होने से लेकर अंतिम प्रतिवेदन या आरोप-पत्र दाखिल होने तक अनुसंधान के प्रत्येक महत्वपूर्ण चरण की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इसमें अनुसंधानकर्ता का नाम, कांड की प्रकृति, पर्यवेक्षण, प्रगति प्रतिवेदन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.