Ramgarh News: एनएच-33 पर बाइक और कार की टक्कर, तीन घायल
रामगढ़, अगस्त 18 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि । मांडू थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप एनएच-33 पर मंगलवार को बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान मांडूडीह निवासी अविनाश कुमार, आर्यन हांसदा और बिरसा मुंडा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एनएच-33 पर बाइक और कार की टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना में अविनाश कुमार के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि आर्यन हांसदा और बिरसा मुंडा के सिर में चोट लगने के साथ अंदरूनी चोटें बताई जा रही हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडू पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.